निर्मल जैन के नेतृत्व में लगा द्विदिवसीय रक्तदान शिविर
हजारीबाग : 30 एवं 31 अगस्त को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए ,शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में द्विदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने किया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने 29वीं बार एवं लाला रितेश बिहारी ने 35वीं बार रक्तदान करके किया ।तत्पश्चात प्रभात खबर के चीफ ब्यूरो जय नारायण प्रसाद,मधेदुं सिंह, अमित विश्वकर्मा ,सुनील सिंह, आकाश कुमार, परवेज आलम, गौतम मेहता ,अमित कुमार ,टिंकू कुमार ,अशोक मुर्मू ,अमित मेहता ,निशांत कुमार ,आदित्य महाली, विशाल वर्मा ,सतीश कुमार, सोनू कुमार ,नितेश कुमार, अमित सिंह ,राजेश साव आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया ।रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड नहीं उपलब्ध होने के कारण एक महिला को जिसका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था ,प्रसूति करने में कठिनाई आ रही थी ।ऐसे में लाला रितेश बिहारी ने धनबाद से आकर रक्तदान कर उनकी मदद की। एक बुजुर्ग व्यक्ति को जिनके कूल्हे की हड्डी मे फैक्चर हो गया था ,रक्त की कमी के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था ऐसे में प्रभात खबर हजारीबाग के चीफ ब्यूरो जयशंकर प्रसाद जी एवं मधेदुं सिंह ने रक्तदान कर उनके ऑपरेशन में सहयोग किया । शिविर को को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा