नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हजारीबाग/खूंटी :संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सह पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह ने सोमवार को खूंटी जिले के तोरपा और कर्रा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
तोरपा प्रखंड में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और जिला अध्यक्ष चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, संगठन सृजन अभियान की पर्यवेक्षक ज़रीता लैटफ्लांग भी मौजूद रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि “कांग्रेस परिवार की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताक़त है। यही ताक़त जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगी।”
इसके उपरांत कर्रा प्रखंड के संत जोसेफ कैथोलिक चर्च परिसर में आयोजित बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस दौरान मुन्ना सिंह ने कैथोलिक चर्च के पारिश फादर हीरा लाल होनी पूर्ति एवं फादर अरविंद से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दोनों प्रखंडों की बैठकों को संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और विश्वास जताया कि इस पहल से कांग्रेस की जमीनी पकड़ और भी मजबूत होगी।सदर विधायक ने ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों के टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना और जनता दरबार में जनसमस्याओं का किए समाधान
जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करना ही मेरा संकल्प : प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। सबसे पहले बाबूगांव चौक, मटवारी स्थित “ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नए प्रतिष्ठान के निदेशक रितिक जी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन का केंद्र बनेगी तथा युवाओं को सफलता की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की।
इसके उपरांत विधायक प्रसाद ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन की 40 सदस्यीय शूटरों की टीम को रांची के लिए रवाना किया, जो 02 से 05 सितम्बर तक आयोजित होने वाली 15वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। कर्जन ग्राउंड स्थित राइफल रेंज में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हजारीबाग और झारखंड का नाम रौशन करने का आह्वान किया।
इस प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इस बार महिला खिलाडियों की संख्या 17 से अधिक है। रवानगी कार्यक्रम में टीम मैनेजर सुगातो रॉय, सहायक मैनेजर रोहित सिंह, कोच यशवंत कुमार एवं रिद्धि गुप्ता सहित अध्यक्ष राकेश रंजन, सेक्रेटरी नीलेन्दु जयपुरियार, मनोज गुप्ता, परवेज आलम, नियाज खान तथा खिलाडियों के अभिभावक मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया, जहाँ हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएँ साझा कीं। विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत बातचीत की और उनके शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिए।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। शिक्षा, खेल और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।