बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का फिरोजाबाद दौरा
फ़िरोज़ाबाद:- कहा प्रदेश में कायम है जंगलराज, सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल थाना रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडे पहुंचे
उन्होंने हाल ही में घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया, इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
विश्वनाथ पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। रोजाना हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि गोंडा, बांदा, बलिया, गाजियाबाद जैसे जिलों में आए दिन हत्याएं हो रही हैं, मगर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहनजी (मायावती) ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पूरा बहुजन समाज परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में खासतौर पर एससी और ओबीसी समाज के लोगों की हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसी जनविरोधी सरकार को प्रदेश की जनता आगामी दिनों में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाए।
बीएसपी नेता के इस दौरे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
रिपोर्ट अवधेश कुमार फिरोजाबाद