ट्रैक्टर ट्राली से रेत खाली करते समय ऊपर लटकी हुई हाई टेंशन लाइन से ट्राली टच हो गई , जिस वजह से तुरंत ही ट्रैक्टर में आग लग गई । घटना में ट्रैक्टर जलने के अलावा उसका चालक और एक कुत्ते के भी जलने से दर्दनाक मौत हो गयी है। चालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना के तुरन्त बाद ही पिछले कई वर्षों से लटकी हुई हाई टेंशन लाइन को विद्युत विभाग ने आज ही ठीक करा दिया। शायद विद्युत विभाग इस तरह की बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था।
घटना आज तड़के करीब 3 बजे थाना झिंझाना थाने के टपराना गांव में हुई उस समय हुई जब गांव के बाहर नई बस्ती में एक ट्रैक्टर ट्राली से रेत खाली किया जा रहा था। टपराना के ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक करीब 35 वर्षीय और इसी थाने के गांव जमालपुर गांव का निवासी सहदेव पुत्र ईश्वर उपाध्याय अपनी ट्राली से रेत खाली करते हुए ट्राली को जैक के माध्यम से ऊपर उठा रहा था कि नीचे लटकी हुई लाईन से ट्राली टच हो गयी। टच होते ही तुरंत ही ट्रैक्टर में भी आग लग गई और ट्रैक्टर पर बैठा चालक सहदेव भी जल उठा लोगों ने भाग दौड़कर आग बुझानी चाही, तब तक सहदेव की मौत हो चुकी थी। उन ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी हादसे में एक कुत्ता भी जल कर मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों ने यह लिख कर दिया है कि यह महज एक हादसा हुआ और हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उधर घटना घटित होते ही बिजली वालों ने भी पहुंचकर वर्षों पुरानी लटकी हुई हाई टेंशन लाइन को सही कर दिया ।
सूरज कौशिक जिलाप्रभारी शामली INDIAN TV NEWS