उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सोनभद्र की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय तहसील सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सोनभद्र की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिले की चारों तहसीलों दुद्धी, राबर्ट्सगंज, ओबरा और घोरावल से बड़ी संख्या में लेखपालों ने प्रतिभाग किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से लेखपालों की विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले के सभी तहसीलों से आए लेखपालों ने अपने-अपने विचार और मुद्दे बैठक के सामने रखे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, जिलामंत्री अमित कुमार शुक्ल, सहित गोपेन्द्र, संजय सिंह, कुलदीप सिंह, साजिद खान, प्रवीण कुमार, उत्कर्ष, विनय कुमार गुप्ता, लाल बाबू सरोज, विमलेश श्रीवास्तव, प्रभात पटेल, अश्वनी कुमार, रमेश मिश्रा, संतोष यादव, संतोष सिंह, मकबूल अहमद, महेंद्र यादव, विशाल वर्मा, वर्षा वर्मा, अनिता, रीता, सावित्री, राधा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि लेखपालों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान हेतु संघ लगातार प्रयासरत रहेगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह