किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दोपहिया वाहन विक्रेताओं का बैठक लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वाहन के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट बेचने के निर्देश दिए।
रायपुर जिला में सड़क हादसों में दोपहिया चालकों के सिर पर चोट लगने से हो रही लगातार मौतों पर नियंत्रण हेतु रायपुर पुलिस विभिन्न माध्यमों से हेलमेट जागरूकता अभियान चला रही है साथ ही दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही भी कर रही है। इसी क्रम में एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर शहर एवं आसपास के दोपहिया वाहन विक्रेताओं/डीलर्स को सूचना देकर यातायात कार्यालय में बैठक रखा गया था जिसमें 51 दोपहिया वाहन डीलर्स के साथ साथ रायपुर आटो डीलर्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी व एमजी रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री संजय जदवानी उपस्थित हुए। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात /प्रोटोकॉल डॉ. अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक द्वय श्री सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने दोपहिया वाहन डीलर्स से कहा कि वाहन बेचते समय आपके द्वारा वाहन क्रेताओं को वाहन की जानकारी देकर उनका ब्रेन वॉश इस तरह से किया जाता है कि घर से सोचकर आए वाहन को न लेकर आपके बताएॅ वाहनों को लेने के लिए बाध्य हो जाते है। इसी तरह वाहन खरीदने वालों को उनकी सुरक्षा के बारे में बताना है, हेलमेट क्यों जरूरी है, किसके लिए वाहन खरीद रहे है, उनका ड्रायविंग लायसेंस है कि नही है, वह बालिग है कि नही यह भी पूछताछ के भाग में शामिल करें। स्पीड बाईक बेचते समय स्पीड बाईक के सारे सुरक्षा प्रणाली के बारे में बताए, कितना स्पीड में सुरक्षित रहेगा, कितना भार ले जा सकते है, ब्रेक सिस्टम की क्या स्थिति है यह सब जानकारी देना आवश्यक है। स्पीड बाईक खरीदकर बिना सुरक्षा प्रणाली को समझे वाहन चालक युवा वर्ग नवा रायपुर में जाकर स्टंट करने लग जाते है लिहाजा दुर्घटना होने पर चोटिल होते है और जान जाने का भी खतरा बना रहता है। वर्तमान समय में स्टंट करते हुए रील बनाने का प्रचलन सा हो गया है। युवा पीढ़ी अपनी सुरक्षा को ताक पर रखकर इन सबसे प्रेरित होकर सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे है।