किशनी क्षेत्र में अवैध क्लिनिको पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील
अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 5 सितंबर स्वास्थ्य विभाग ने मैनपुरी के कितनी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिको पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन क्लिनिको को सील कर दिया हैl यह कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई हैl टीम ने सबसे पहले किसनी क्षेत्र के कुमहोल रोड मीरपुर स्थित डॉ रघुवीर प्रसाद दुबे के क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया l जब संचालक कोई भी बैध दस्तावेज जैसे पंजीकरण या डिग्री नहीं दिखा सका, तो टीम ने तुरंत क्लिनिक को सील कर दिया l इसके बाद टीम ने कुंभाल में डॉक्टर ध्रुव की मेडिकल दुकान और कैथोली में गौरव साक्य की दुकान की जांच की l यह दोनों भी बिना पंजीकरण के ही अपनी दुकान चला रहे थे, जिसके कारण उन्हें भी तत्काल सील कर दिया गया l स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों क्लिनिक ऑन संचालकों को सख्त नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सीएमओ कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया हैl विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी की दर्ज की जाएगीl इस कार्रवाई की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही अन्य अवैध क्लिनिक संचालक अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए l इससे यह साबित होता है कि जिले में झोला छाप डॉक्टरों का जाल काफी बड़ी पैमाने पर फैला हुआ है l स्वास्थ्य विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि मरीजों को सही और सुरक्षित इलाज मिल सकेl