मैनपुरी 5 सितंबर थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया l प्रथम दृश्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का लग रहा हैl सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की सिनाक्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली l
शुक्रवार सुबह स्थानी लोगों ने जगत नगर के सामने रेलवे खंबा संख्या 1274व 1275 /01 के बीच एक वृद्ध का छत -बिछत शव ट्रैक के किनारे पड़ा देखा. जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, पर कोई भी उन्हें पहचान नहीं सका l
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत हो रही है उसने गुलाबी रंग की शर्ट और सफेद रंग का पजामा पहना हुआ थाl पहचान के तौर पर मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ओम का निशान गुदा है तथा हाथ की एक उंगली में पीली धातु की अंगूठी भी है पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैंl