कैमोर नगर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, बैंड की सुरीली धुनों से गूँजा माहौल
कैमोर। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर में विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलुश अमरियापार बस स्टैंड, संडे मार्केट, पेट्रोल पंप, खलवारा बाजार होते हुए भटियामोहल्ला पहुंचा जुलूस में जबलपुर की मशहूर राजकुमार बैंड पार्टी ने नाते-शरीफ की सुरीली धुनें बजाकर माहौल को रूहानी बना दिया।
जुलूस के उपरांत जामा मस्जिद में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसे और मुस्लिम समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मज़हबी गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी धार्मिक गीत गाकर लोगों की वाहवाही लूटी।
मौके पर हाजी गुलाम भाई, मोहम्मद नसीम भाई, हाजी महमूद खान सहित नगर की सभी मस्जिदों के सदर, मुस्लिम समाज के जिम्मेदारा, कांग्रेस नेता गणेश राव, शैलेन्द्र शुक्ल , समाज सेवी गुरदीप सिंह वेदी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान, सहित नगर के पत्रकार गणमान्यजन नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे, अमन और मोहब्बत का संदेश दिया। उनका जीवन हर इंसान के लिए प्रेरणा है। उनकी राह पर चलकर समाज से नफरत और जुल्म मिटाकर शांति व भाईचारा कायम किया जा सकता है।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।