सहारनपुर बेहट से पंजाब में बारिश और बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए मुस्लिम समाज आगे आया है। एक ओर जहां बेहट कस्बे की जामा मस्जिद में जुमें की नमाज़ के बाद पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए दुआएं की गई वहीं दूसरी ओर बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए भी लोग आगे आए है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी की अपील के बाद कस्बे के लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है और बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री इकट्ठा की जा रही है। मौलाना राशिद जमाल कासमी ने कहा कि हमें धर्म और मजहब से ऊपर उठकर पंजाब के पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो लोग मदद करना चाहते है वे जामा मस्जिद के पास लगाए गए कैंप में पहुंच अपनी मदद दे सकते है। मुस्तकीम लाला, फैसल मिर्ज़ा, ज़िशान कुरैशी, अब्दुल कादिर, कालू आदती, काशिफ़, ज़ैद राव, मुसब्बर अली, सलमान आदि खाद्य सामग्री इकट्ठा करने में जुटे हुए है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़