मृतक राम संवारे के परिवार को गौरव वर्मा ने सौंपा दो लाख का चेक
बताते चले फखर पुर बहराइच विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा एस डी एम अखिलेश कुमार मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल महामंत्री श्याम जी त्रिपाठी मृतक राम संवारे हत्या कांड मे पीड़ित परिवार पहुंच कर दो लाख का चेक सौंपा 14अगस्त को राम संवारे का धार दार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी पीड़ित परिवार गौरव वर्मा के साथ मुख्य मंत्री से मुलाक़ात कर के आरोपियोंको सख्त कार्रवाई एवं आर्थिक मदद सहायता व मुआवजा की मांग की थी
गौरव वर्मा ने बताया की वभोरा निवासी राम संवारे यादव पुत्र राम प्यारे यादव मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते थे 14अगस्त की सुबह मजदूरी करने गए थे तभी आरोपियों ने धार दार हथियारों से राम संवारे के सिर पर वार कर दिया इलाज के दौरान मौत हो गई थी मृतक की पत्नी कबूतरा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था मुख्य मंत्री के आदेशानुसार दूसरे दिन ही फरार आरोपी की गिरफ़्तारी की गई और दो लाख रूपये देकर पीड़ित परिवार की मदद की गई पीड़ित परिवार को आवास शौचालय पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा जिससे परिवार आज तक वंचित रहा है इस मौक़े पर नायब सचिन श्री वास्तव व भा जा पा मंडल मीडिया प्रभारी नीरज कुमार श्री वास्तव लेखपाल मौजूद रहे
गण्डारा बहराइच से मु, आरिफ की रिपोर्ट