लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जिले के पलेरा स्थित सीएम राइज स्कूल में सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर सहायक शिक्षक कैलाश खरे और चपरासी शंकरलाल कटारे को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त सागर की टीम के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला माध्यमिक शाला बेला से जुड़ा है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक अनिल कुमार खरे निलंबन अवधि में थे। उनका लंबित वेतन निकालने के एवज में आरोपी शिक्षकों ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
लंबी बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 1 लाख रुपये पर तय हुई। इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की गई थी। शिकायत की पुष्टि होते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।