सहारनपुर की बेहट तहसील से
बेहट घाड़ क्षेत्र में खनन घोटाला बेनकाब—विधान परिषद में शाहनवाज खान की आवाज़ के बाद खनन विभाग और क्रेशरों की साजिश उजागर, 20,000 घनमीटर RBM की धोखाधड़ी पर सीएम दरबार तक पहुंची गूंज।
सहारनपुर की बेहट तहसील और घाड़ क्षेत्र में अवैध खनन का खेल दिन-ब-दिन और बड़ा होता जा रहा है – विधायक शाहनवाज खान द्वारा विधान परिषद में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद अब खनन विभाग और स्टोन क्रेशरों की मिलीभगत का खुलासा तेजी से हो रहा है – ताज़ा मामला बरथा कोरसी स्थित एक स्टोन क्रेशर का है और गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने करीब 20,000 घनमीटर RBM का फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का गोरखधंधा खड़ा किया है – शिकायत के अनुसार, इस क्रेशर ने हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखण्ड से आने वाले वाहनों के ISTP नंबरों को अपने पोर्टल पर चढ़ाकर यह दिखा दिया कि खनिज बाहर से खरीदा गया है, जबकि हकीकत में कोई खनिज आया ही नहीं – सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर फर्जी परचेज चढ़ाई गई और स्थानीय यमुना नदी, ग्राम समाज व निजी भूमि से अवैध खनन कर माल बेचा गया – खास बात यह है कि 01 सितंबर 2025 को जारी नोटिस (पत्रांक सं. 1598/2025-26) में केवल 202 घनमीटर का खुलासा किया गया, जबकि पोर्टल पर 20,000 घनमीटर दर्ज है- यह स्पष्ट करता है कि खनन विभाग और क्रेशर की सांठगांठ के बिना इतना बड़ा खेल संभव ही नहीं- शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पूरे रॉयल्टी रिकॉर्ड और ISTP नंबर भेजकर मांग की है कि इस पर उच्च स्तरीय जांच, FIR दर्ज, भारी जुर्माना और क्रेशर का लाइसेंस रद्द किया जाए-आरोप यह भी है कि इस धंधे से न केवल सरकार को रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, बल्कि GST और इनकम टैक्स में भी करोड़ों की चपत लगाई जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़