नरेश सोनी
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद मंगलवार को झारखंड विधानसभा सचिवालय में आयोजित युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता सभापति सबिता महतो ने की।
बैठक में राज्य के युवा कल्याण, संस्कृति और पर्यटन से जुड़े विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और गहन विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्य विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर आवाज़ बुलंद करना और राज्य के हर नागरिक के विकास के लिए ठोस कदम उठाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समिति की बैठकों के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित किया है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुँचे।
यह समीक्षात्मक बैठक राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने, युवाओं को नई दिशा देने और पर्यटन को बढ़ावा देना है। विधायक ने कहा कि झारखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।