अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 9 सितंबर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है एक घटना में, पत्नी के मायके जाने और मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से परेशान एक युवक ने खेत में फांसी लगा ली l
दूसरी घटना में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला जिसके आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है l
गाना हर क्षेत्र के गांव महतोली निवासी 26 वर्षीय मोनू अली पुत्र हासिल अली ने सोमवार दोपहर को अपने खेत में जामुन के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लीl
मोनू शिकोहाबाद की एक यूनिवर्सिटी में एलएलबी के अंतिम वर्ष का छात्र था परिजनों के मुताबिक मोनू की पत्नी 25 अगस्त को मायके बरनाहल चली गई थीl
मोनू पिछले कुछ दिनों से पत्नी को वापस बुलाने के लिए फोन कर रहा था किंतु सोमवार सुबह उसने दोबारा फोन किया तो पत्नी ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था इसी बात से परेशान होकर मोनू ने यह कदम उठायाl
मोनू के शव की जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा और उसकी बहन मोनी उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचीl
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करायाl मोनू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और जुड़वा भाई बहन होने के कारण उसकी बहन मोनी से इसका गहरा लगा था l
सोमवार सुबह मोहल्ला सोतियाना में रहने वाले 33 वर्षीय विपिन कुमार ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl विपिन का शव कमरे में पंखे से चादर के फंदे से लटका मिला घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीl विपिन के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 10:00 बजे विपिन अपने कमरे में गया और कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला l हालांकि परिजन आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके हैं l पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके