खरगोन। जिले के भीकनगांव जनपद की ग्राम पंचायत अमनखेड़ी और पत्थरवाडा के बीच शासकिय जमीन को लेकर चल रहा विवाद थमते नजर नही आ रहा है। कुछ दिन पहले अमनखेड़ी के ग्रामीण अजजा वर्ग पर करीब 5 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर- एसपी के पास पहुंचे थे। अब आदिवासी समाजजन सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां समाज के रमेश मोरे, अनिल डावर, आपसिंह मोरे, मंगल लोहारे, मस्तराम चौहान आदि ने डिप्टी कलेक्टर को कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि 3 सितंबर को ग्राम पंचायत की बैठक आहुत की गई, जिसमें पत्थरवाडा फाटे की जमीन खसरा नंबर. 136 की भूमि पर ग्रामीणों ने मांग की है कि टंट्या मामा एवं महामानवी धरती के आबा क्रांति सुर्य बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने के लिए उक्त जमीन आवंटित की जाए। गांव आदिवासी बाहुल्य है और यहां इन दोनों महानायकों की जयंती मनाने के लिए कोई जगह नही है, ऐसे में यह जगह आवंटित होने पर मूर्ति लगाने से यहां जयंती समारोह मनाया जा सकेगा।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट