जिला ग्वालियर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटर व्हीकल एक्ट में 315 एवं अन्य धाराओं के 60 चालान सहित 375 चालकों के बनाए चालान//
ग्वालियर ।। 09.09.2025 ।। – माननीय पुलिस महानिदेशक के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किये जाते है। हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश का भ्रमण किया गया जिनके द्वारा प्रदेश में बहती सड़क दुर्घटना एवं बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो वाहन चालकों पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 08/09/2025 से दिनांक 22/09/2025 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज शहर में यातायात के तीनों थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग लगाकर चैकिंग की कार्यवाही की गई ।
उक्त विशेष अभियान के तहत जिला ग्वालियर पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर यातायात का बल लगाकर चैकिंग की गई । उक्त चैकिंग की कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान बनाए गए जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ,बिना सीटवेल्ट के वाहन के वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ,नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर , ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले वाहन चालक , मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही ,रॉग माइर बाहन चलाने वालो वाहनों पर कार्यवाही ,विना लायसेन्स के चालान कार्यवाही , बिना परमिट के वाहन चलाते पाए जाने पर कार्यवाही कर गई , विना फिटनेस के वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक पर कार्यवाही कर कुल 315 चालान बना कर कुल शमन शुल्क 139300 रुपए वसूल की गई ।एवं मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में 60 चालान बनाकर कुल 375 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई एवं वाहन को ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, नशे की हालात में वाहन न चलाने की समझाइश दी गई ।
इसी अभियान के तहत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के संबंध में प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाकर आज दिनांक को द रेडियेंट पब्लिक स्कूल में सड़क दुर्घटना एवं यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी, मध्य प्रदेश शासन की कैशलेस योजना और राह-वीर योजना बारे में जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो को बिना लाईसेंस के वाहन,ओरवर स्पीड में वाहन न चलाने की समझायिस दी गई । उक्त प्रश्क्षण में स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक सहित स्कूल का सहयोगी स्टाफ, बस ड्राइवर,स्कूल के बच्चो सहित 195 लोग उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात प्रभारी श्री कृष्णपाल तोमर,थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा , थाना यातायात प्रभारी श्री अभिषेक रघुवंशी,सूबेदार श्री राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल सिंह यादव, सूबेदार आयुष मिश्रा एवं यातायात के तीनों थानों से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव