सहारनपुर
मंडी में छापा
असली चावल पर चल रहा था नकली ब्रांड का खेल, शाही खजाना कंपनी ने किया खुलासा
हरियाणा से आई कंपनी की टीम ने पुलिस संग की कार्रवाई, मार्केट में घटती बिक्री से हुआ फर्जीवाड़े का राजफाश
मंडी समिति में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा की मशहूर शाही खजाना चावल कंपनी की लीगल टीम और कर्मचारी पुलिस के साथ मंडी समिति पहुंचे और एक चावल कारोबारी की आढ़त पर छापा मारा। कंपनी का आरोप है कि असली चावल पर नकली पैकिंग कर उनके ब्रांड नाम से बाजार में बेचा जा रहा था।
कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से शाही खजाना ब्रांड की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही थी। इस पर जब कंपनी ने खुद बाजार में सर्वे कराया तो पता चला कि सहारनपुर मंडी में उनके नाम से नकली पैकिंग का खेल चल रहा है। कंपनी का कहना है कि यह न सिर्फ उनके व्यापार को नुकसान पहुँचा रहा था बल्कि उपभोक्ताओं को भी गुमराह किया जा रहा था।
छापे की कार्रवाई के दौरान मंडी समिति में कारोबारियों में खलबली मच गई। पुलिस टीम ने मौके से कई बैग और पैकिंग सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंडी समिति में लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े की जानकारी विभागीय अधिकारियों को क्यों नहीं हुई? क्या इस नकली ब्रांडिंग के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई?
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़