थाना मण्डी इंस्पेक्टर मुमताज खान की बड़ी कामयाबी
गुमशुदा मासूम को 2 घंटे में परिजनों से मिलवाया
सहारनपुर । थाना मण्डी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा मासूम बच्चे को महज़ दो घंटे में उसके परिजनों से मिलवाकर राहत की सांस दिलाई।
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को मौ. राशिद पुत्र जरीफ अहमद निवासी कम्बोह का पुल थाना मण्डी सहारनपुर ने थाने में सूचना दी कि लगभग दो वर्ष का एक बच्चा पुल पर मिला है। इस पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक मुमताज खान ने अपनी पुलिस टीम के साथ महज़ दो घंटे में बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुमताज खान, हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़