कस्बा नागल के मेन बस स्टैंड स्थित बिजली घर के सामने खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट आकर एक वृद्ध व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सड़क से उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया, मृतक की पहचान थाना नागल क्षेत्र के गांव भाटखेड़ी निवासी महावीर पुत्र बिसंभर के रूप में हुई है, पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद जांच उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़