सहारनपुर। शासन के आदेशों के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह द्वारा शुक्रवार को परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए, जिससे जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और अधिक सुदृढ़ हो।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़