सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैनी नजर बनाए रखी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी देवबंद एवं प्रभारी निरीक्षक देवबंद के साथ भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने नमाजियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन लगातार आमजन से संवाद कर विश्वास बनाए रखने पर जोर देता रहा। जिलेभर में की गई सतर्कता और चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंधों के चलते जुम्मे की नमाज सकुशल और पूर्णतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़