ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात भूगोल के प्रवक्ता श्री सुनिल कुमार ने मंच से विद्यालय के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए खेल, सांस्कृतिक, कला, संगीत और शैक्षणिक क्षेत्र में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया।
कक्षा 12वीं ‘ए’ की छात्रा चैल्सी ने हिंदी भाषा के विकास और महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 10वीं ‘बी’ की छात्रा कोमल ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रेरणादायक कविता सुनाई। इसके बाद कक्षा 9वीं ‘ए’ के छात्र वैभव ने हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाने के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें प्रसिद्ध गीत “ये कौन चित्रकार है” के माध्यम से सांकेतिक भाषा और इशारों से पूर्व-भाषिक युग की अभिव्यक्ति को दर्शाया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज कपूर पीजीटी हिंदी एवं कार्यवाहक प्राचार्य ने सभी कर्मचारियों और छात्रों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई, जिससे सभी को हिंदी भाषा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसके उपरांत कक्षा 10वीं ‘बी’ की खुशबू ने कविता पाठ कर छात्रों को हिंदी भाषा के प्रयोग हेतु प्रेरित किया। कक्षा 9वीं ‘ए’ की समीक्षा ने भाषण प्रस्तुत किया, जिसके बाद कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने सामूहिक गीत “जन-जन की भाषा हो” गाकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
समारोह के समापन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंकज कपूर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के विश्वव्यापी स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला तथा उन्हें मातृभाषा के प्रयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिंदी शिक्षक श्री सुरेंद्र कुमार (टीजीटी हिंदी) और संस्कृत शिक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा डोबरियाल (टीजीटी संस्कृत) ने किया।