जिला ब्यूरो नरेन सिरवी
राठौड परिवार में आज एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर… जिसका कोई वारिस नहीं था , किंतु उसकी एक बहन ने ऐसा फर्ज निभाया जो मानवता की मिसाल बन गया व भाई के लिए गर्व की भी मिसाल बन गई ,डही में निवासरत राठौड समाज के राजू रामेश्वर भाई राठौड़ की अचानक मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार का संकट खड़ा हो गया, किंतु ईश्वर का ऐसा आशीर्वाद हुआ कि उसकी छोटी बहन किरण ने बेटे की तरह उस भाग्यशाली भाई के अंतिम संस्कार के लिए आगे आई और पूर्ण रीति रिवाज से अपने भाई का अंतिम संस्कार पवित्र स्थल कोटेश्वर धाम में कर, एक मिसाल कायम की जो एक मानवता को बहुत बड़ा संदेश देता है ! इस मिसाल में डही नगर परिषद व राठौड़ समाज के वरिष्ठ पार्षद भाई विनोद राठौड़ ( गुड्डू ) व अन्य समाज जनों ने आत्मीयता से इस मानवीय कार्य की मिसाल में सहयोग किया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है ! हर कोई उस बहन व सहयोगी जनो को प्रणाम कर रहा है ! नारी शक्ति को शत-शत प्रणाम।