ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़
नक्सलियों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे काला दिन साबित हुआ। संगठन की सीनियर लीडर और दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। सुजाता वही महिला है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और जो कई सालों से बस्तर के जंगलों में संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही थी।
सुजाता का नाम नक्सल सर्किल में लंबे समय से खौफ का कारण रहा है। वह बंगाल में मारे गए टॉप कमांडर किशनजी की पत्नी है। किशनजी के मारे जाने के बाद सुजाता ने संगठन में अपनी पकड़ मजबूत की और दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की कमान संभाली। उसका काम संगठन का विस्तार करना और नए इलाकों में कैडर तैयार करना था।