“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”
थाना आदर्शमंडी पुलिस की बड़ी सफलता
75 ग्राम स्मैक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख रुपये, साथ ही मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री व नशे के कारोबार पर प्रभावी रोकथाम करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर रिजवान पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम तितरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 75 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये) बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी) व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (HR06BF1371) भी जब्त की गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना आदर्शमंडी में मु0अ0सं0-149/25, धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध FORWARD एवं BACKWARD LINKS की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
जिला क्राइम रिपोर्ट तल्हा मिर्जा, शामली