शामली। थाना कोतवाली शामली पुलिस को शनिवार 13 सितम्बर 2025 को बड़ी सफलता मिली, जब गौ-तस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक अभियुक्त को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार गौकशी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ-तस्कर बलवा बाईपास से सिम्भालका मार्ग पर गौवंश का वध करने की तैयारी में हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गौ-तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त नावेद पुत्र नसीम निवासी ग्राम खेड़ी करमू थाना कोतवाली शामली घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी शामली भेजा गया है। थाना कोतवाली शामली पर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
जिला क्राईम रिपोर्ट—–तल्हा मिर्जा शामली