नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
14 सितंबर 2025 को पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र /छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । ‘हिंदी भाषा का भविष्य’ एवं ‘हिंदी भाषा का महत्व’ पर निबंध लिखकर वे अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान की गठरी खोली । प्रतियोगिता में जुनियर एवं सीनियर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को वरीयता के आधार पर विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी भाषा की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्र /छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी जी ने कहा कि “हिंदी भाषा एक समृद्धशाली भाषा है जो विभिन्न भाषाओं को एकीकृत करने की क्षमता रखती है।” तथा विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी जी ने कहा कि “आज इस कम्प्यूटर के दौर में भी हिन्दी भाषा का महत्व कम नहीं हुआ है क्योंकि यह भाषा वैज्ञानिक तथ्यों पर खरी उतरी है। अतः इसका भविष्य उज्ज्वल है।”
इस अवसर पर श्री श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, राजू प्रसाद, चन्द्रभान देव, संदीप चौहान, मनीष दूबे ,पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, पायल सोनी, आरती, पूजा भारती, प्रीति, सरोज निधि सिंह, श्वेता सिंह आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।