अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रतिनिधि मंडल (एनएचआरएसीएसीबी) ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित ब्युरो की सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने उन्हें कराया कि ब्यूरो अधिकतर झोपड़पट्टी और असहाय के लिए कार्य करती है। साथ ही ब्युरो उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाकर निराकरण करवाती है। जिला की महिला इंचार्ज हेमा सिंह ने बताया कि हम लोग गांव-गांव जाकर सरकार की योजना के विषय में ग्रामीणों को बताते हैं। इस अवसर पर ब्यूरो के सदस्य ममता ढहाके, साजिद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।