नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
दारू पुलिस ने चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
हजारीबाग दारू अंचल के पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि दारू थाना पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद मारूफ (उम्र लगभग 30 वर्ष, दारू), मोहम्मद आमिर उर्फ बबन (उम्र लगभग 30 वर्ष, कोर्रा, मटवारी) और मोहम्मद सेवी रजा (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस निरीक्षक मुंडा ने जानकारी दी कि ये तीनों आरोपी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल दारू बल्कि कवालु, जमुआ, जिनगा और इरगा जैसे हजारीबाग के कई अन्य इलाकों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
यह कार्रवाई दारू थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में की गई। इस सफलता को हजारीबाग पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।