सहारनपुर
आगामी नवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनांक 22.09.2025 से दिनांक 08.10.2025 तक माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर परिसर मे आयोजित होने वाले पारम्परिक मेले के दृष्टिगत आज दिनांक 19.09.2025 को मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल श्री अटल कुमार राय एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा अन्य अधिकारीगण के साथ मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया ।
निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबन्धों की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए ।
मेले की भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए संभावित बाढ़ अथवा अ *चानक जलस्तर बढ़ने की स्थिति में त्वरित बचाव कार्य हेतु विशेष तैयारियां करने के बारे में निर्देशित किया । जिसमे –
नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखने के लिए निगरानी दल की तैनाती।
आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु वैकल्पिक निकासी मार्ग चिन्हित करना।
एनडीआरएफ/एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबन्धन दल को अलर्ट पर रखते हुए नाव, रस्सियाँ, जीवन रक्षक जैकेट एवं आवश्यक उपकरण पहले से उपलब्ध कराना।
नदी तट पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी पर रखने के निर्देश।
विद्युत सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखते हुए जलभराव की स्थिति में किसी दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करना।
महोदय द्वारा अधिकारीगण को समस्त तैयारियाँ समय से पूर्ण करने तथा मेला अवधि में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएँ सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया, ताकि मेले को सकुशल सुरक्षित वातावरण मे सम्पन्न कराया जा सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़