लोकेशन अशोक नगर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन मे शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर मे दिनांक 17/09/25 से 02/10/25 तक विकसित भारत थीम पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 17/09/25 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l दिनांक 18/09/25को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l दिनांक 19/09/25 को विधि महाविद्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l इसके बाद दिनांक 20/09/25 को मेराथन का आयोजन किया गया l इन सभी कार्यक्रमों मे बड़ी संख्या मे विधि विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया l आगामी दिनों मे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे
अशोकनगर से मोहन जाटव की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़