सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत मंगलवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के स्किल्ड पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात तथा एण्टी रोमियो पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस व प्रशासन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जैसे 1090 : वूमेन पावर लाइन, 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 : चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 : साइबर अपराध शिकायत नंबर, 108 : एंबुलेंस सेवा, 112 : पुलिस आपातकालीन सेवा की दी गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़