दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव निवासी राजू का दो वर्षीय पुत्र पवन मंगलवार की सुबह खेलने के दौरान पागल कुत्ते के हमले का शिकार होकर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे पवन अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेल रहा था, तभी अचानक पागल कुत्ते ने उसे चेहरे पर काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर घायल बच्चे को तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है।उधर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह