सिलोधा में 99 बोरी नकली खाद एक मकान में मिली, मकान सील
कृषि विभाग और देहात थाना पुलिस जांच में जुटी
महेंद्र पाण्डेय सागर
खुरई। देहात थाना क्षेत्र के सिलोधा गांव में मुख्य सड़क किनारे एक मकान में बड़ी मात्रा में नकली और संदिग्ध डीएपी खाद होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। कृषि विभाग के एसएडीओपी राजू चौहान और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि उक्त मकान मुलायम सिंह पिता खूब सिंह का है। जिसमे यह संदिग्ध डीएपी खाद पाया गया।
फिलहाल कृषि विभाग और पुलिस द्वारा मकान को सील कर दिया गया। कृषि विभाग के एसएडीओपी राजू चौहान ने बताया कि सूचना मिलने जांच करने पर संबंधित के पास खाद के बिल या दस्तावेज नहीं मिले।
खाद नकली होने की भी आषंका के चलते सेंपिल जांच के लिये भेजे जा रहे हैं। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में आगे की कार्यवाई की जायेगी