गांव में ड्रोन की अफवाह पर मची भगदड़, पत्रकार की फायरिंग में तीन बच्चियां घायल
महराजगंज, 25 सितंबर 2025:
सिंदूरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर एकड़ंगा के टोला पुरुषोत्तमपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव में ड्रोन कैमरा उड़ने की अफवाह फैल गई। इसी दौरान गांव के ही पत्रकार गौतम सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर फायर कर दिया।
फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई और प्रतिमा, सीता तथा ज्योति नाम की तीन बच्चियां घायल हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।