फतेहगंज पश्चिमी में राम बारात का हुआ भव्य आयोजन, मेला मंच पर एक जोड़े का हुआ विवाह
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में निकाली गई राम बारात का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मेला अध्यक्ष ओवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मेला हमारी पुरानी सांस्कृतिक की याद दिलाता है। और हमको भाईचारा में रहने की प्रेरणा देता है, मेला केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं परंपराओं और आदर्शों को जोड़ने का मध्य भी है। और उन्होंने कहा कि भगवान राम की आदर्श पर चलते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमारे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी का मेला प्राचीन मेला है यह सदियों से लगता आ रहा है।
चौहान ने बताया कि रामलीला मेला में राम बारात देखने के लिए आसपास एवं दूर दराज के सैकड़ो गांव के लोग भारी संख्या में लोग राम विवाह को देखने आए। रामलीला मेले में एक बार और कन्या का विवाह कराया गया है और उनको गृहस्थी का सामान भी दान में दिया गया है यह दान दहेज प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से दिया गया है इसमें मेला कमेटी का भी अहम रोल है इस दौरान कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष ओवेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री ठाकुर महिपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, कथा व्यास आचार्य प्रवन पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, दौलत राम गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सचिन चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एड. चक्रवीर सिंह चौहान, रमन जायसवाल, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह,अध्यापक जितेंद्र कुमार, फूलचंद सागर , पूर्व सैनिक सुनील सिंह, पूर्व सैनिक प्रेमपाल गंगवार, कमल गुप्ता, मास्टर नेत्रपाल सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर उमेश सिंह, सूरज राठौर, मनोज दिवाकर, सुनील पांडे, सभासद अबोध सिंह, जतिन चौहान, प्रदीप गर्ग, राहुल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, जोगेंद्र सिंह चौहान, ललित पाल, पूर्व प्रधान ओमपाल, बब्लू, गौरव गुप्ता आदि लोग विवाह कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली