चंद्रपूर (महाराष्ट)
👉 बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली गोवरी डिप खदान के आर सी ऑफिस जाने के मार्ग पर जान हथेली पर लेकर कामगारों को नाला पार करना पड़ रहा है, कोई भी भयानक हादसा होने की संभावना बनी हुई है कल भारी बारिश से नाले में आई बाढ़ से गोवरी डिप और आर सी ऑफिस का मार्ग बाधित हुआ जिसे घंटों इंतजार के बाद भी पानी में घुसकर रास्ता पार करना पड़ा है, इस बीच कोई दुर्घटना हुई तो जिम्मेदारी किसकी?, यह सवाल बना हुआ है। वेकोली के धूर्त अधिकारी इसे अनदेखा कैसे कर सकते है? जबकि यहां से कामगार वर्ग को ही आवागमन करना पड़ रहा है परिसर के ग्रामीण भी इस संकट से जूझ रहे है, आवश्यकता है कि इस गंभीर विषय पर वेकोली के वरिष्ठ अधिकारी एरिया जनरल मैनेजर इलियास हुसैन शेख, गोवरी उपक्षेत्रीय प्रबंधक सैय्यद नजीमुद्दीन और गोवरी डिप के प्रबंधक कोमरैयl आदि ने संज्ञान लेने की आवश्यकता है, वीडियो में देखिए कैसे कमर भर पानी में लोग किस प्रकार रास्ता पर करने को मजबूर है।
राहुल गायकवाड
जिल्हा प्रतिनिधी चंद्रपूर