✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किये जा रहे हैं विभिन्न आयोजन बरही में कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर दिया स्वच्छता का संदेश
कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब एवं इको क्लब द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” थीम पर आधारित जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने बरही में न्यायालय, कमानियां गेट एवं अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुये स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा नगर की जनता को बताया कि स्वच्छता नहीं रखने से हम लोग विभिन्न घातक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते हुए बीमारियों से बचने के उपाय भी बताये। स्वयंसेवकों ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता बढ़ाने के लिए लोगों से आग्रह किया एवं अभिनय के माध्यम से बताया कि कुछ भी खाकर प्लेट, बोतल एवं अन्य सामग्री आदि कहीं भी फेंक देना एवं यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से बचना कि यह मेरा काम नहीं है, गलत है।नुक्कड़ नाटक के दौरान ‘स्वच्छता का सब रखिए ध्यान, स्वच्छता से बने देश महान’, ‘स्वच्छता अपनाना है, देश में खुशहाली लाना है’, ‘स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है’, ‘स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को दूर भगाना है’, ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत’, ‘प्रकृति के दुश्मन तीन, पाउच पन्नी पॉलिथीन’ आदि नारों के माध्यम से आस-पास के क्षेत्र को गुंजित कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द सिंह ने कहा कि किसी भी शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की हैं एवं कोई भी अभियान बिना जन भागीदारी के सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान मुस्कान सोनी, सतीश कुमार कुशवाहा, आकाश सोनी, नैतिक सोनी, संदीप साहू, पलक पटेल, श्रद्धा साहू, रामजी साहू, अनिल कुमार कुशवाहा, लाल भैया लोनी, निगम चौधरी, जय प्रकाश दाहिया, सचिन दाहिया, रासेयो स्वयंसेवक, विद्यार्थी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, प्रियंका तोमर, डॉ मंजुलता साहू, दीपक मिश्रा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थिति रहेl