अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। श्रीमती अंजली राठौर को बैतूल जिले के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले आदिवासियों के नाखूनों में फफूंदी द्वारा होने वाले संक्रमण के अध्ययन पर शोध उपरांत स्टडीज ऑन फंगल इन्फेक्शन आफ नेल्स इन ट्राइबल पर माइक्रोबायोलॉजी में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होने अपना शोध कार्य माइक्रोबायोलाजी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.अल्का पांडे के मार्गदर्शन में और बीयू भोपाल की डॉ.सुनीत कुमार स्नेही के सह निर्देशन में पूर्ण किया है। अंजली ने 2016 में एमएससी में बीयू में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर 2018 से शोध कार्य प्रारंभ किया। उन्होने जिले के आदिवासी महिला पुरूषों के संक्रमित नाखूनों के 150 सेम्पल एकत्रित कर अपनी शोध का आधार बनाया। इनकी इस उपलब्धि पर श्रीमती सुनीता राठौर, हेमलता राठौर, ज्योति राठौर, राहुल राठौर, कॉलेज प्राचार्य मीनाक्षी चौबे, जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान, कॉलेज स्टाफ, इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।