✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा शॉपकीपर का प्रशिक्षण
कटनी – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा 6 दिवसीय शॉपकीपर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संस्था प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।इसी क्रम में प्रशिक्षक रामसुख दुबे ने जैविक खेती के द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में संस्था के कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा, सुनील रजक, अरुण रजक एवं अनुपम पांडे द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग दिया गया।