अनेक श्रद्धालु आज कन्या पूजन कर नवरात्र का पारण करेंगे हालांकि कुछ लोग नवमी पर नवरात्र सम्पन्न करते हैं।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि महागौरी की पूजा करने से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मां महागौरी अत्यंत सौम्य और कोमल स्वभाव की देवी मानी जाती हैं।आज दुर्गा अष्टमी को कन्याओं का पूजन घर घर कन्याओं का पूजन करते हुए छोटे-छोटे कन्याओं का अपने घर ले जाकर महिलाएं व पुरुष बड़ी श्रद्धा से कन्याओं के पैर धोकर उनको प्रसाद खिलाते हुए और कन्याओं से आशीर्वाद लेते हुए और छोटे-छोटे उपहार देते हुए बच्चों को श्रद्धालु माता गढ शीतला मंदिर में भी आज माता के दर्शन करके आशीर्वाद लेते हुए, इंडियन टीवी न्यूज़ के संवाददाता ने बच्चों से बात की आपको कैसा लग रहा है बच्चों ने जवाब दिया बहुत अच्छा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़