उरई(जालौन):
एकता यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक दल की बैठक संपन्न:
आज जनपद जालौन में राष्ट्रीय लोकदल बैठक मुख्य अतिथि लियाकत अली बुंदेलखंड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता जनपद के जिला अध्यक्ष विपिन शिवहरे ने की। आज के मुख्य अतिथि माननीय लियाकत अली जी एवं जिला अध्यक्ष विपिन शिवहरे ने संयुक्त रूप से बैठक को संबोधित करते हुए कहा की एकता यात्रा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है उसमें पार्टी के लोग बढ़ चढ़कर बढ़-चढ़कर भागीदारी करें बूथ स्तर तक संगठन को संगठित करने का काम करें आने वाले जिला पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल अपने प्रत्याशी उतारने का काम करेगा सभी साथियों से इस बात के लिए अनुरोध किया गया की जो लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करें पार्टी को मजबूत करें अंत में पांच सदस्य टीम जिला पंचायत चुनाव हेतु का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संजीव कुमार जिला प्रवक्ता, विकास कुशवाहा नगर अध्यक्ष, अनुज पाल युवा जिला अध्यक्ष, भगवान सिंह श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अनीता पांडे महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, उस्मान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वासुदेव यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ पवन कुमार गुप्ता जिला सचिव, नौशाद खान बुंदेलखंड उपाध्यक्ष महेश वर्मा जिला महासचिव जावेद राय नगर अध्यक्ष कोच रवि शंकर आसिफ अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश