राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी-हर वर्ष की अनुसार इस वर्ष भी बड़े हल्लोउल्लास के साथ चन्द्र शेखर आजाद वार्ड क्रमांक 6 के अंतर्गत गायत्री मंदिर मुहल्ले में सिद्धपीठ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में विराजमान आदिशक्ति मां दुर्गा प्रतिमा का आज नवमी के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम हवन कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी वार्ड वासियों का विशेष योगदान प्राप्त रहा। सभी बढ़ चढ़कर माता के जयकारों के साथ में भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मां जगत जननी के भंडारे में पहुंचे सभी भक्तों का कमेटी के सदस्यों ने आभार जताया। स्थानीय निवासी काशीराम मिश्रा के द्वारा सर्वप्रथम तो माता के भंडारे पहुंचे सभी भक्तोंका एवं कार्यक्रम में सहयोगियों का आभार व्यक्त किया एवं वार्ड में इसी प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहे इस विषय में जोर देते हुए। उन्होंने नगर निगम एवं वार्ड पार्षद से कुछ अपेक्षाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में साफ सफाई खासतौर से माता के मंदिर परिसर ध्यान नहीं दिया जाता। एवं नगर निगम की मूल भूतसुविधाओं से वार्ड को वंचित रखा गया है। कहने के लिए हम तो शहर में रह रहे हैं ।परंतु यहां की स्थिति गांव से भी ज्यादा बद- बत्तर है। ना तो पक्की सडकहै।ना ही पक्की नाली बनी हुई है। कई बार वार्ड के मुखिया एवं महापौर को मौखिक रूप से बताया गया। लेकिन आज तक किसी प्रकार की वार्ड में सुविधा नहीं प्रदान की गई। आज हम मीडिया के माध्यम से वार्ड वासियों के दर्द का बयान करते हुए नगर निगम की मूलभूत सुविधाओं जल्द से जल्द लाभ प्रदान करने की बात रखी। एवं आगे भी इसी प्रकार के धार्मिककार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख राम जी तिवारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जगदीश यादव, संतोष गर्ग, काशीराम मिश्रा, संदीप पांडेय, नीरज तिवारी, सत्यनारायण सोनी,आदि कमेटी के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण योगदान रहा।