दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान चौराहा के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों से सवार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में 65 वर्षीय शिवपूजन पुत्र दुखी प्रसाद, निवासी नौडीहा, गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शिवपूजन अपनी पत्नी और दामाद के साथ निजी काम से नौडीहा से बीडर गांव आए थे।इसी दौरान बुधवार लगभग डेढ़ बजे जब तीनों लोग बीडर से दुम्हान गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुम्हान चौराहा से पहले दामाद द्वारा चलाई जा रही बाइक फिसलन के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शिवपूजन घायल हो गए, जबकि बाकी सवारों को हल्की मामूली चोट आई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवपूजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह