बदमाशों ने किया प्राण घात हमला,मृत समझ फेंक आये बरपारा जंगल ।।
8 महीने के बाद दूसरी बड़ी घटना,पुलिस प्रशासन का नहीं रहा डर ।
पुलिस कर रही है छानबीन
जिला ब्यूरो चीफ
सूरज कुमार सोनवानी
विजय रवि निवासी मानपुर , एक गरीब ऑटो चालक है जो कि ऑटो चला कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है , सूरजपुर से वह आटो में प्लाई ले कर बरपारा पेट्रोल टंकी के पास छोड़ने आया था, तभी बदमाशों ने विजय रवि के पास पैसा देख लूटेरे ने उन्हे शराब पिलाने के बहाने ले गए,तभी उनके बहलाने से चले गए जहां पैसे की लूट पाट करने लगे,बचाव में विजय रवि भागने की कोशिश करने लगा तभी बदमाशों ने उसे पकड़ कर जंगल ले गये,जहां उसे मारने लगे । जिससे कि विजय रवि को गम्भीर चोटे आई है । बदमाशों के द्वारा इतनी बेहरमी से पिटाई किया गया जिससे विजय रवि के आंख से खून पीट पर बेल्ट के निशान और कई जगहों पर गंभीर चोटे आई है । इसी दौरान विजय रवि बेहोश हो गया जिससे कि उसे मृत समझ कर जंगल में फेक कर भाग आये।
हत्या की कोशिश
बदमाशों ने विजय रवि पर कई प्राण घात हमला कर हत्या की कोशिश करने लगे जिसके वजह से गले पर गंभीर चोटे आंखो से खून और पीठ पर गंभीर निशान है , जिसके वजह से विजय रवि अधमरा हो गया । बदमाशों ने उसे मृत समझ कर जंगल में फेक आये ।।
*बादमशो के द्वारा विजय रवि के पैसा और मोबाइल लुट लिया गया है*
विजय रवि की हालत गंभीर है, वह फिलहाल अंबिकापुर फिरदोषी अस्पताल में भर्ती है ।
बदमाशों की पहचान में भोंदू गिरी साथ ही अजीत गिरी और अन्य साथियों की पहचान अभी हुई नहीं है ।।
भोंदू गिरी हाल ही में हत्या के आरोप में जेल से बाहर आया है ।
*8 महीने में दूसरी घटना पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल*
8 महीने में उसी स्थान में दूसरी घटना है जो कि पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ी कर रही है । आखिर क्यों बदमाशों के दिल में पुलिस का नहीं रहा डर । बदमाशों के ऊपर पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई क्यों नहीं किया जा रहा हैं। आम जनता हो घर से बाहर जाने में डर लगने लगा है ।।
पुलिस प्रशासन का नहीं रहा डर
बदमाशों की गुंडा गर्दी चरम सीमा पर है , बदमाशों की हौसले बुलंद है उन्हें किसी का डर नहीं है । प्रशासन को इस पर कड़ी कानून बनने की आवश्यकता है ।। आम जनता इस घटना से डरी हुई है जिसके वजह से उस इलाके में दहशत का माहौल है