सहारनपुर केराना सांसद इकरा हसन आज
बरेली में पिछले दिनों जुमे के रोज़ हुए बवाल को ले कर पुलिसिया कार्रवाई व बुल्डोजर से घर गिराए जाने से प्रभावित पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बरेली में दाखिल होने से पहले ही रोक दिया । इस प्रतिनिधि मंडल में यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ,सपा के सांसद मुज़फ्फरनगर हरेंद्र मलिक , सांसद सहारनपुर कैराना इकरा हसन ,सांसद रामपुर मोहिबुल्ला नदवी, व अन्य लोग शामिल थे । माता प्रसाद पांडेय को लखनऊ में व सांसदों को बरेली पहुंचने से पचले ही रोका गया ।
सांसदों ने इसे सरकार की तानाशाही बताया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़