पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्लीन”
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के म्योरपुर व पिपरी थाना पर वर्षों से जमा अवैध मादक पदार्थों (गांजा व हेरोइन) का नियमानुसार निस्तारण/विनष्टीकरण कराया गया।
इस कार्यवाही का नेतृत्व श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा किया गया तथा श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर (सदस्य), श्री रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर (सदस्य) निस्तारण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) एवं नार्कोटिक्स सेल सोनभद्र के समन्वय से संपन्न हुई। मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भण्डारण, विनष्टीकरण एवं न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्धारित दिशानिर्देशों के क्रम में जनपद में अधिकारियों की समिति गठित की गई।
विनष्टीकरण किए गए माल का विवरण:
थाना म्योरपुर में दर्ज 06 अभियोगों से संबंधित तथा थाना पिपरी में दर्ज 66 मामलों से संबंधित कुल 62 अभियोगों में जब्त 758 किलोग्राम 864 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,89,71,600/- आँकी गई।
इसके अतिरिक्त 10 अभियोगों में जब्त 117.5 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹23,50,000/- रही।
कुल जब्त और विनष्ट किए गए मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य ₹2,13,21,600/- (दो करोड़ तेरह लाख इक्कीस हजार छह सौ रुपये) रहा।
विनष्टीकरण स्थल व प्रक्रिया:
उपरोक्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट: डाला सीमेंट वर्क्स), डाला में कराया गया। यह कार्यवाही श्री देवेन्द्र तिवारी (मैनेजर) एवं कैप्टन रोहित की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता व मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।
विनष्टीकरण कार्यवाही के समय निम्न अधिकारीगण भी उपस्थित रहे
1. प्र0नि0 श्री सत्येन्द्र राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. प्र0नि0 श्री कुमुद शेखर थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दुबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
4. नारकोटिक्स सेल प्रभारी – श्री रामनगिना प्रधान
*यह कार्यवाही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं न्यायालय के निर्देशों के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता, विधिक प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों के साथ सम्पन्न की गई। “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।*