लोकेशन -पन्ना एमपी
रिपोर्ट कमला कान्त मिश्रा
राहगीरों को मुसीबत बन गए सड़कों के गड्ढे, हो रहे हैं हादसे, जिम्मेदार बेखबर
विकास के खोखले दावों की पोल खोल रही है सलेहा से गंज मार्ग की सड़क
मगर सरकार के नुमाइंदे तरक्की” का ढोल पीटते रहते हैं सलेहा से नागौद मार्ग पर सलेहा और गंज की बीच की सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में है इस सड़क की डामल परत उखड़ गई है सड़क की गिट्टी निकल आईं हैं यह सडक वाहनों के चलने लायक नहीं बची बम्हौर टोला के पास सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे हो गए हैं इन गड्ढों में पानी भरा है कईअनजान वाहन चालक हादसे के शिकार हो गये है और कई बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिन्हें सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया गड्ढे इतने गहरे हैं कभी भी जानलेवा हादशा हो सकता है। वैसे तो यह पूरा मार्ग जर्जर है पर मार्ग के गड्ढे राहगीरों को किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है जबकी चौमुख नाथ मंदिर जिलेभर की आस्था का केंद्र है वहां अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि अक्सर आते जाते है पर सब के सब बेपरवाह होकर नजर अंदाज कर रहे हैं जब सड़कों में पानी भर जाता है तो गड्ढे दिखना बंद हो जाते हैं और इन्हीं गड्ढों में हादसे हो रहे हैं अगर इन गड्ढों का सुधार नहीं किया गया तो किसी राहगीर के लिए जानलेवा साबित होंगे क्षेत्रीय लोगों ने सड़क सुधरवाने की मांग की है पर न कोई विभागीय अफसर न कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि राहगीरों की समास्या से बेपरवाह होकर सड़क की मरम्मत करवा रहा है क्या खबर के बाद लोगों को जानलेवा गड्ढों से निजात मिलेगी या दुर्घटना से इसी तरह राहगीर शिकार होते रहेंगे