जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
बड़ागांव धसान: अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरवाहा में शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण गांव की खस्ताहाल सड़क से परेशान हैं, जिससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के देवघाट रैकवार मोहल्ले में सड़क की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों को ‘आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण काशीराम रैकवार ने बताया कि सड़क इतनी खराब है कि बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि रैकवार बस्ती में 250 से 300 लोग रहते हैं। सड़क को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई, लेकिन न तो कर्मचारी ध्यान दे रहे हैं और न ही पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर मुरम डलवाकर उसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। बच्चों को स्कूल तक जाने के लिए नहीं है पक्की सड़क दलदल से निकलने को मजबूर जिम्मेदार नहीं दे रहे इस ओर ध्यान,प्रदर्शन के दौरान विक्रम सिंह बुंदेला, निरभान यादव, गोलोंजी रैकवार, चंदू रैकवार, कोमल रैकवार, पूर्णिमा रैकवार, गरीब रैकवार, गमना कुशवाहा, ज्ञानचंद कुशवाहा, कमलए प्रकाश, बबलू, राकेश कुशवाहा, कमलेश रैकवार और सुरेश रैकवार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।।
*इनका कहना है:* सीईओ जनपद को निर्देश दे दिए हैं. एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा ___ *:विवेक श्रोतीय टीकमगढ़ कलेक्टर*